{"_id":"64f226fd4f653ac7510a4b8b","slug":"help-victim-families-got-a-check-of-four-lakh-each-banda-news-c-212-1-bnd1001-2067-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद: पीड़ित परिवारों को मिला चार-चार लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद: पीड़ित परिवारों को मिला चार-चार लाख का चेक
Fri, 01 Sep 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। युवती व चार बच्चों के केन नदी में डूबने की घटना के बाद शुक्रवार को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये का चेक वितरित किया। इस दौरान चेक लेने पहुंची बच्चों की मां आंसू नहीं रोक सकीं। मंत्री ने ढांढस बंधाया।
पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधनकला के मजरा गुरगवां में केन नदी में बुधवार की सुबह कजलिया विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। सूर्यांश, विजयलक्ष्मी, अंजना देवी उर्फ राखी, पुष्पेंद्र, विवेक उर्फ तन्नू का पैर फिसल गया और वे नदी में डूब गए। मौजूद नाविकों और गोताखोरों की मदद से चार को तो नदी से निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चे का पता नहीं चल सका।
चारों बच्चों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था और आठ घंटे बाद पांच बच्चा भी मृत पाया गया। सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए राहत की घोषणा की थी। इसी के तहत शुक्रवार को राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने आपदा निधि के तहत पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये का चेक वितरित किया। चेक वितरण के दौरान पीड़ित परिवार बिलखता रहा।
विज्ञापन
वहीं, घटना के दौरान रामजीत मिश्र की पुत्री लक्ष्मी व परशुराम मिश्र की पुत्री अनन्या को जान जोखिम में डालकर दो बच्चों की जान बचाने पर शाबासी दी और प्रशस्ति पत्र देने के लिए एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्र को निर्देशित किया। भाजपा नेता राकेश बाजपेई, दिनेश सिंह, शिवबली निषाद, भूपत सिंह, मुन्ना निषाद, संजय निषाद, महेश निषाद, मैय्यादीन सिंह गौर, उमेश सिंह चंदेल मौजूद रहे।