फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Heavy rains in the month of Saavan, drains overflowed

Banda News: सावन में जमकर बरसे मेघ, उफनाए नाले-नालियां

Fri, 11 Jul 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains in the month of Saavan, drains overflowed
महाराणा प्रताप चौक में चिल्ला रोड पर जल भराव से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद
बांदा। सावन के पहले ही दिन मेघ जमकर बरसे। रात में बारिश की शुरुआत हुई तो रुककर दूसरे दिन शाम तक चली। तेज गर्जना के साथ यह सीजन की पहली सबसे ज्यादा बारिश है। गांवों में जहां वर्षा से किसानों में खुशी झलकी। वहीं, शहर में नाले-नालियां उफना गए। हाईवे, कार्यालयों से लेकर गलियों व सड़कों में जल भराव हो गया। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष मानसून ने समय से सप्ताह भर पहले दस्तक दे दिया था, लेकिन जून माह में सिर्फ 92 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं जुलाई माह में दस दिनों में अभी तक 173 मिलीमीटर वर्ष हो चुकी है। इधर, गुरुवार की शाम से ही बादलों ने जता दिया था कि अब झमाझम बारिश होगी। रात में 10 बजे से तेज वर्षा शुरू हुई, जो रुक-रुककर पूरी रात होती रही। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच बूंदाबांदी होती रही। दोपहर दो बजे करीब दस मिनट तक तेज वर्षा हुई।
विज्ञापन

इसके बाद तीन बजे से झमाझम बारिश हुई तो एक घंटे तक नहीं थमी। कुछ देर रुकने के बाद शाम पांच बजे से तेज गर्जना के साथ जमकर पानी बरसा। इससे जहां शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया। चिल्ला रोड में महाराणा प्रताप चौक में हाईवे पर घुटनों तक पानी भर गया। इसके अलावा जीजीआईसी मैदान, बिजली विभाग के पीलीकोठी कार्यालय सहित अन्य कई दफ्तर पानी से लबालब हो गए। लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। उधर, धान की रोपाई में जुटे किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed