{"_id":"860685500fc8d94e6fb0aaac41b7fae9","slug":"heavy-rainfall-increased-the-water-level-of-rivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून ने तोड़ी चुप्पी, बारिश से नदियां उफनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून ने तोड़ी चुप्पी, बारिश से नदियां उफनाईं
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर की खामोशी के बाद गुरुवार को शाम मानसून फिर बरस पड़ा। लगभग आधा घंटे की तेज बारिश ने उमस और गर्मी को धो डाला। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी था। उधर, सरहदी मध्य प्रदेश की घाटियों में हुए बारिश से केन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 31 सेंटीमीटर बढ़ गया।
विज्ञापन
चिल्ला घाट में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बीते 24 घंटों मेें नदी के पानी पैमाने पर 3.18 मीटर ऊपर चढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान विभाग ने दोनों नदियों के जल स्तर में फिलहाल वृद्धि का अनुमान जताया है। कई दिनों से बारिश थमने पर पारा चढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस हो गया था।
विज्ञापन
उमस ने मौसम और तकलीफदेह बना दिया था। लोग बारिश के लिए दुआएं कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार को शाम करीब 7 बजे घने बादलों ने मंडल मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में पानी बरसाया। पार घटकर 33 डिग्री सेल्सियस हो गया। चित्रकूटधाम मंडल में 23 जुलाई तक 359 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक 230 मिलीमीटर बारिश 23 अगस्त तक की औसत बारिश है। यदि ऐसे ही मौसम मेहरबान रहा तो यह आंकड़ा जल्द छू जाएगा।
विज्ञापन