{"_id":"66366f7c1058d1b22702ced9","slug":"health-system-exposed-under-ads-inspection-banda-news-c-212-1-bnd1003-110147-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एडी के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एडी के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
विज्ञापन
अतर्रा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अपर निदेशक चित्रकूटधाम मंडल रेखा रानी ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारी जहां बिना वर्दी के नजर आए वहीं हीमोग्लोबिन जांच का मीटर टूटा मिला। औजार गंदे देखकर अपर निदेशक की त्योरियां चढ़ गईं। उन्होंने कर्मचारियों और जिम्मेदारों को फटकार लगाई। एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया।
शनिवार को दोपहर अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। एएनएम द्वारा छोटे बच्चों को लगाए जा रहे टीकाकरण के बारे में जानकारी हासिल की। जांच के लिए बनी टेस्ट लैब के कमरे पहुंची तो वहां पर हीमोग्लोबिन की जांच में उपयोग होने वाला मीटर टूटा मिला। एंटी रैबीज इंजेक्शन का एआरबी रजिस्टर आधा अधूरा मिला।
इस पर संबंधित कर्मचारियों को अपर निदेशक ने जमकर फटकार लगाई। प्रसव कक्ष में आवश्यक रूप से लगने पर्दे नदारद मिले। डेंटल कक्ष में रखे औजार देखकर अपर निदेशक खफा हो गईं। निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एक्सरे टेक्नीशियन, एएनएम स्टाफ अस्पताल में बिना वर्दी नजर आए। एडी स्वास्थ्य ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी को अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। एडी स्वास्थ्य ने कहा कि बाहर की दवाएं किसी भी दशा में न लिखी जाएं। निरीक्षण में एडी स्वास्थ्य के साथ संयुक्त निदेशक डा. राजेश मोहन गुप्ता, हेमंत कुमार समेत सीएचसी अधीक्षक डा. अरविंद, डा. शिवसागर, डा. सुनील समेत स्टाफ मौजूद रहा।