{"_id":"616efdd3f69f0f5c122864ad","slug":"health-camp-banda-news-knp6591530156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में दो सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में दो सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील के पिपरहरी गांव में मंगलवार को आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया गया, उन्हें दवाएं दी गईं। शिविर का शुभारंभ करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने राजकीय महाविद्यालय में पुलिस बूथ स्थापना की घोषणा की।
चिकित्सा शिविर का शुभारंभ चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा व सीआईएसएफ (नई दिल्ली) के पुलिस महानिरीक्षक एस देवदत्त सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आईजी के सत्यनारायणा ने कहा कि इस तरह के शिविर के आयोजन से निर्धन मरीजों को घर बैठे इलाज की सुविधा के साथ समय व पैसे की बचत होती है। एस देवदत्त ने पैतृक गांव में स्वास्थ्य शिविर लगने पर खुशी जताई। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया।
शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. साजिद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा प्रकाश, डॉ. मीनाक्षी त्रिपाठी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक पटेल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद मसूद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसआर वर्मा, फिजीशियन डॉ. राहुल उपाध्याय, डॉ.एसडी त्रिपाठी, दिनेशचंद्र वर्मा, सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय (चित्रकूट) के नेत्र चिकित्सक राकेश गर्ग, आशीष गुप्ता, छविराम, सुधांशु चतुर्वेदी ने मरीजों का इलाज किया। इस दौरान आरटीओ (अलीगढ़) कृष्ण दत्त, ग्राम प्रधान सुरेश सिंह के अलावा अशोक सिंह गौर, जयराम सिंह, बबलू द्विवेदी, रामकरण सिंह बच्चन, हरिकरन सिंह आदि मौजूद रहे।