{"_id":"65e76dff8d459f478104df94","slug":"he-lost-his-life-due-to-a-noose-while-scaring-his-wife-banda-news-c-212-1-bnd1003-107822-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पत्नी को डराने में फंदा लगने से चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पत्नी को डराने में फंदा लगने से चली गई जान
विज्ञापन
खप्टिहाकलां (बांदा)। शराब के नशे में पत्नी को डराने के लिए हरियाणा से युवक ने वीडियो कॉल कर गले में फंदा डाल लिया। वह पत्नी को कॉल पर डरा ही रहा था कि मोबाइल गिर गया। उसे उठाने के प्रयास में युवक की गर्दन फंदे से कस गई। इससे मौत हो गई।
वीडियो कटते ही चीखी पत्नी ने फौरन देवर को फोन किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि देर रात तक शव आने की संभावना है।
कस्बे का अनिल (32) पुत्र राम किशोर वर्मा कई साल से हरियाणा के वल्लभगढ़ की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार की रात तकरीबन 10 बजे उसने शराब के नशे में कमरे से वीडियो कॉलिंग के जरिए खप्टिहा कलांं मे रह रही पत्नी रोशनी से बात कर रहा था।
पत्नी ने बताया कि अनिल बार-बार अपने गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे डरा रहा था कि वह फंदा लगा लेगा। पत्नी के बार-बार मना करने के बावजूद गले में रस्सी का फंदा डाल लिया। इसी दौरान अनिल का फोन गिर पड़ा। आशंका है कि अनिल के फोन उठाने के प्रयास में फंदा उसके गले में कस गया होगा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, फोन कटते ही चीखी पत्नी ने बल्लभगढ़ में ही रहने वाले देवर विमल को तत्काल फोनकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाई पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। किसी तरह भीतर पहुंचे को देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना से खप्टिहाकलां स्थित परिवार में कोहराम मच गया। कुछ परिजन तत्काल वल्लभगढ़ रवाना हो गए। अनिल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों के मुताबिक वह नशे का लती भी था।