फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   He had killed his cousin sister for refusing to marry him

Banda News: शादी से मना करने पर की थी मौसेरी बहन की हत्या

Sun, 11 May 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
He had killed his cousin sister for refusing to marry him
बांदा। मौसेरे भाई ने शादी से मना करने पर प्रेमिका मौसेरी बहन की आवेश में आकर कुल्हाड़ी से गले पर वारकर हत्या की थी। आरोपी को वारदात के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल कुल्हाड़ी व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के लौलीटीकामऊ गांव में 10 मई की सुबह प्रियंका (25) की घर के कमरे में गले में कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि प्रियंका की सगी मौसी के लड़के हरीशंकर से कुछ महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का संदेह परिजनों को भी था। हरीशंकर अक्सर प्रियंका से मिलने उसके घर भी आता था। प्रेम प्रसंग के चलते उससे शादी करने की बात कहता था, लेकिन मौसेरा भाई होने के नाते प्रियंका शादी के लिए मना कर देती थी। आठ/नौ मई की रात भी हरिशंकर ने प्रियंका से फोन से बातचीत कर मिलने पहुंचा था।
विज्ञापन

उसने प्रियंका को दूसरे कमरे में ले जाकर शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया था। इस पर आवेश में आकर उसने पास में ही पड़ी कुल्हाड़ी से प्रियंका के गले में तीन वार किए और मृत समझकर वहां से भाग गया था। सुबह परिजनों ने प्रियंका को खून से लथपथ देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिसंडा पुलिस ने पुनाहुर गांव निवासी आरोपी हरिशंकर को अतर्रा रोड से गिरफ्तार किया है। उसके पास प्रियंका का फोन भी मिला है। खुलासे में थानाध्यक्ष बिसंडा कौशल सिंह, एसआई वीरेंद्र त्रिपाठी, मोहम्मद अकरम सिद्दीकी आदि शामिल रहे। इस खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें लगाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed