फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hazratganj station was given fake information to trap the partner

Banda News: साथी को फंसाने के लिए दी थी हजरतगंज स्टेशन बम से उड़ाने की फर्जी सूचना

Sun, 09 Jul 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hazratganj station was given fake information to trap the partner
बांदा। लखनऊ के हजरतगंज रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की सूचना देने का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने इसमें शामिल चित्रकूट के सीतापुर गांव निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने यह कुचक्र साथी को फंसाने के लिए रचा था।
विज्ञापन


मामले का रविवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सात जुलाई को चित्रकूट के सीतापुर निवासी रमेश शुक्ला ने अपने मोबाइल से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1070 पर कॉल करके सूचना दी थी कि एक आतंकवादी मोबाइल नंबर-9005243620 से सुबह 11:48 बजे लखनऊ के हजरतगंज रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट करेगा। इस पर सभी जिलों में नंबर सर्कुलेट कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बांदा में भी नंबर सर्विलांस पर लगाया गया।
विज्ञापन

नंबर कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के रहने वाले दिनेश तिवारी का निकला। उधर, कॉलर रमेश शुक्ला ने मोबाइल से यूपी-112 पर कॉल करके जानकारी दी थी कि सढ़ा गांव का दिनेश तिवारी बम बनाता है, उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश तिवारी बम बेचता है। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और शनिवार की रात सढ़ा गांव में दिनेश तिवारी के घर जाकर जांच की गई। जांच में रमेश शुक्ला की जानकारी असत्य और भ्रामक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने यह भी बताया कि आरोपी रमेश शुक्ला की पत्नी कुछ दिन पहले किसी के साथ चली गई थी। उसे शक था कि पत्नी दिनेश तिवारी के साथ गई है। इसी खुन्नस के चलते उसने यह असत्य और भ्रामक सूचना देकर दिनेश तिवारी को फंसाने का कुचक्र रचा था। प्रभारी निरीक्षक कालिंजर हेमराज सरोज ने शनिवार की रात आरोपी रमेश शुक्ला को शांति भंग के प्रयास में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed