फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Having just returned from Tilak upturned, eight injured

तिलक से लौट रही बस पलटी, आठ घायल

Tue, 12 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 12 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Having just returned from Tilak upturned, eight injured
मवई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। तिलकोत्सव से लौटते समय निजी बस खंती में गिरने से उस पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में वधू के मां-बाप भी शामिल हैं। शहर के फूटाकुआं (छोटी बाजार) निवासी राजेंद्र कुमार (55) पुत्र मुकुंद लाल आपनी पुत्री का तिलक चढ़ाने सोमवार को निजी बस से कानपुर गए थे। उनके साथ परिवार व रिश्तेदारों समेत पड़ोसी भी थे। मंगलवार को सुबह वापस लौटते समय शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। वहां मौजूद लोगों व राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। राजेंद्र कुमार समेत उसकी पत्नी गीता (50), रन्नो (45) पत्नी महेश और उसके पुत्र यश (13) व सुधा (50) पत्नी रामगोपाल, राजकुमारी (35) पत्नी रामबिहारी, उमा (32) पत्नी रामकेश व शकुंतला (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत नाजुक होने पर राजेंद्र कुमार, गीता, सुधा, रन्नो व शकुंतला को कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कमासिन थाना क्षेत्र के अमेढ़ी गांव निवासी दुर्विजय सिंह (35) पुत्र रामसजीवन सिंह बाइक पर रयान गांव जाते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गया। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी जावेद (13) पुत्र अख्तर व तौसीफ (11) पुत्र असगर मंगलवार को दोपहर बबेरू से पढ़कर गांव जाते समय टेंपो से गिरकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जावेद 5वीं व तौसीफ 4वीं कक्षा का छात्र है। एक अन्य घटना में राघव थोक (बबेरू) निवासी केदारनाथ उर्फ मजखिया (55) पुत्र जगन्नाथ घर के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed