{"_id":"65cbc4fa89b8f9d40e0038d1","slug":"hastam-defeated-bisanda-team-by-60-runs-banda-news-c-212-1-bnd1002-107058-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हस्तम ने बिसंडा की टीम को 60 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हस्तम ने बिसंडा की टीम को 60 रनों से हराया
Wed, 14 Feb 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
अतर्रा। लीग टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन हस्तम गांव की टीम ने बिसंता को 60 रनों से हरा दिया।
हस्तम गांव में चल रहे लीग टूर्नामेंट के चौथे दिन का मुकाबला बिसंडा और हस्तम की टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर बिसंडा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जिस पर हस्तम की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 10 विकेट खोकर 169 रनों का लक्ष्य दिया । टीम के बल्लेबाज छोटू ने 51 रन, ऑल राउंडर मुरारी ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए।लक्ष्य को पूरा करने के लिए उतरी हुई बिसंडा की टीम मात्र 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिससे हस्तम की टीम ने 60 रनों से मैच जीत लिया।
टीम के गेंदबाज ज्ञान दत्त पांडे ने चार विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच हस्तम टीम के ऑल राउंडर मुरारी को दिया गया। मैच की कमेंट्री जीत सिंह ने किया । इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज निगम, हरिओम शर्मा ने विजेता हस्तम टीम को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। राजा तिवारी, कुलदीप यादव, तेज सिंह आदि रहे।