फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hanuman tortured the demons, applause rang in the pandal

Banda News: राक्षसों को हनुमान ने सताया, पंडाल में बजीं तालियां

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hanuman tortured the demons, applause rang in the pandal
तिंदवारी। माता सीता का हरण हो गया। उनके बारे में कहीं पता नहीं चल पाया तो हनुमान को श्रीराम ने सीता को खोजने की जिम्मेदारी दी। हनुमान ने विभीषण से माता सीता के बारे में जानकारी ली और पता लगाकर अशोक वाटिका पहुंच गए। उन्होंने राक्षसों को सताया और उनको पस्त किया। इस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

दुर्गा महोत्सव पर चल रही रामलीला में सीताहरण, शबरी-जटायु, सुग्रीव मिलन, बाली वध व लंका दहन का मंचन किया गया। सूर्पणखा की नाक कटने के बाद रावण ने सीता हरण किया। श्रीराम मां सीता की खोज में वन वन भटके। आकाश मार्ग में जटायु और रावण युद्ध, जटायु के घायल होने के प्रसंगों का मंचन हुआ। सीता की खोज में निकले राम जटायु के पास पहुंचे। जटायु ने सीता हरण की जानकारी दी। ज
विज्ञापन

टायु को मोक्ष देने के बाद राम के शबरी के आश्रम में पहुंचते हैं। राम सुग्रीव की मित्रता, हनुमान के साधु वेश में राम-लक्ष्मण से मिलना, हनुमान के असली वेश में भाव विभोर होकर राम के चरणों में नतमस्तक होना, राम-सुग्रीव मिलन, बाली वध का मंचन किया गया। हनुमान लंका की ओर सीता की खोज में निकले। हनुमान ने विभीषण से सीता का पता जानकर अशोक वाटिका में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राक्षसों को धूल चटाई और मां सीता को प्रभु श्रीराम का संदेश दिया। इस दौरान फतेहपुर के कलाकार राम के स्वरूप में आनंद द्विवेदी, लक्ष्मण मनीष त्रिपाठी, सीता अवनीश त्रिपाठी, हनुमान विनीत पांडेय के मंचन को सराहा गया। कमेटी प्रबंधक आनंद स्वरूप द्विवेदी, अध्यक्ष अनिल कुमार लखेरा, महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, सचेतक हरवंश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नमन गुप्ता, डॉ.धर्मेंद्र गुप्ता, धीरज गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सभासद दीपू सोनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed