{"_id":"5ce439b3bdec22075d239f8b","slug":"hanging-over-the-wedding-rituals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी की रस्मों के बीच भाई फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी की रस्मों के बीच भाई फांसी पर झूला
Tue, 21 May 2019 11:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
banda
banda
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की शादी की रस्मों के बीच भाई ने समारोह स्थल से कुछ दूर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। भाई का शव उठने के बाद औपचारिक विदाई की रस्म हुई। परिजनों ने बताया कि दुल्हन के साथ आई लड़कियों के साथ बराती छेड़छाड़ कर रहे थे। इस पर युवक ने विरोध किया, जिससे विवाद हो गया। इसके युवक को बाद पिता ने डांट दिया था।
घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के नहर कोठी की है। स्नातक छात्र रामधनी (20) पुत्र राजकुमार ने सोमवार की रात घर से चंद कदम दूर पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। देर रात ग्रामीणों ने शव लटका देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात रामधनी की बहन खुशबू की बारात आई थी। टीका की रस्म चल रही थी।
तभी कुछ बराती दुल्हन के साथ आई लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगे। जिसको लेकर विवाद हो गया। बराती के खिलाफ कार्रवाई के लिए रामधनी ने यूपी-100 पुलिस बुला ली। शादी समारोह में पुलिस को बुलाने से नाराज पिता ने रामधनी को डांट दिया। बरातियों के बीच डांट से क्षुब्ध होकर रामधनी समारोह छोड़कर चला गया। रात को उसका शव टंगा मिला। बरातियों से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना को कुछ लोग संदिग्ध मान रहे थे, लेकिन परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए।
विज्ञापन
पिता और चाचा मूलचंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी होने तक खुशबू की शादी की सारी रस्में निपट चुकी थीं। सिर्फ विदाई बाकी थी। पुत्र की मौत से शादी की सारी खुशियां काफूर हो गईं। शव पोस्टमार्टम के लिए उठा तो दूसरी तरफ बेटी की सादगी के साथ डोली उठाई। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडेय ने भी यही जानकारी दी। बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। हत्या जैसे कोई निशान नहीं मिले। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल और क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।