{"_id":"62a62795eb1eba149b17328a","slug":"half-the-city-was-immersed-in-darkness-for-many-hours-banda-news-knp702015570","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घंटे अंधेरे में डूबा रहा आधा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई घंटे अंधेरे में डूबा रहा आधा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भीषण गर्मी के बीच शहर में 24 घंटे बिजली देने के दावे हवाहवाई साबित हो रहे हैं। शनिवार को आधा शहर कई घंटे अंधेरे में रहा। लगातार ट्रिपिंग होने से हजारों लोग सारी रात सही से सो नहीं पाए। बिजली न आने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
शहर की दो लाख की आबादी कई दिनों से बिजली व पानी संकट से जूझ रही है। शहर में इस समय 18 से 20 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही। बिजली आती भी है तो दस-दस मिनट में ट्रिपिंग बनी रहती है। शनिवार की शाम छह बजे बिजली गई तो रात लगभग डेढ़ बजे तक नहीं आई। लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते हैं। वहीं, रविवार की सुबह छह बजे गई बिजली 11 बजे आई। दिनभर बिजली की आवाजाही से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे।
वर्जन
गर्मी अधिक होने से लोड बढ़ गया है। इससे फाल्ट हो रहे हैं। मरम्मत करने की वजह से सप्लाई में बाधा आती है। - शत्रुघभन सिंह, एसडीओ