फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Half- decade record broken , mercury 3.5 degrees

डेढ़ दशक का टूटा रिकार्ड, पारा 3.5 डिग्री

Mon, 12 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो्/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो्/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 12 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Half- decade record broken , mercury 3.5 degrees

जनवरी माह के पहले पखवारे में बर्फीली ठंड ने पिछले

विज्ञापन
डेढ़ दशक का रिकार्ड तोड़ दिया। सोमवार सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई। अधिकतम 11 और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। इसके पूर्व 1999 में न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

नए साल में पहले दिन से ही मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पहले शुरुआती चार दिनों में लगातार रिमझिम बारिश के बीच भीषण ठंड का सामना करना पड़ा।

इसके बाद चार दिनों तक चमकदार धूप निकली और तापमान काफी बढ़ जाने से राहत महसूस की गई लेकिन चार दिन बाद 8 जनवरी से हर दिन तापमान में गिरावट आ रही है।

सोमवार को तापमान ने पिछले डेढ़ दशक के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। मकर संक्रांति के पूर्व पिछले 15 सालों में यह सबसे कम तापमान है। वर्ष 1999 में 13 जनवरी को 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान पहुंचा था। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3 डिग्री कम) और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री कम) रहा।

उधर, भीषण ठंड से दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। दूसरी तरफ सुबह से घने कोहरे ने ट्रेनों और बसों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

लंबी की दूरी की ट्रेनें 12 से 19 घंटे तक लेट चल रही हैं। बसों का भी कुछ ऐसा हाल है। इलाहाबाद का छह घंटे का सफर 12 घंटे में पूरा हो रहा है। उधर, कोहरे और ठंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फूल रहीं तिलहनी और  दलहनी फसलों पर पाला और अन्य रोगों का खतरा बढ़ गया है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ .मुलायम सिंह परिहार ने किसानों को पाले से बचाव को तैयार रहने की सलाह दी है। कहा कि अभी तक  फसलों का कोई खास नुकसान नहीं है, पर यदि कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहा तो फसलें रोग की चपेट में आ सकती हैं।

जानलेवा साबित हो रही कड़ाके की ठंड से किसान समेत 3 और लोगों की मौत हो गई। उधर, ठंड की चपेट में आए चार लोगों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठंड से मरने वालों की संख्या 64 हो गई।
पड़ुई (नगर कोतवाली) निवासी चुन्नीलाल रैदास (65) पुत्र शिवरतन बांदा से रविवार को घरेलू सामान खरीदकर घर लौटा तो उसे ठंड लग गई।

 परिजन उसे अस्पताल ले जाते, इसके पहले ही दम तोड़ दिया। बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार राघव थोक निवासी सावित्री (36) पत्नी रमेश रविवार को खेतों में ठंड से अकड़ गई। परिजनों ने सीएचसी में दाखिल कराया। सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई।

अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार फतेहगंज निवासी किसान रामआसरे (50) पुत्र चेलरुवा रविवार को शाम खेत से रखवाली कर घर लौटते समय ठंड ने जकड़ लिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ठंड की चपेट में आए सेमरा निवासी राजकुमार (45), पलरा (चिल्ला) निवासी अमित कुमार (35), जौरही गांव निवासी चंदन देवी (70) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, कमासिन रोड निवासी पिंटू (26) पुत्र मतोला सोनी की रविवार की रात ठंड से हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed