फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hadse me bike chala rahe youvak ki maut

हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत

Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hadse me bike chala rahe youvak ki maut
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क हादसे में युवा बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से कार चालक समेत तीन सवार भी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कार सवारों को कानपुर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

चित्रकूट जनपद के भवईं शहर के डीएम कालोनी निवासी जय सिंह उर्फ छोटू (30) अपने पड़ोसी ललित के साथ शनिवार को शाम बाइक पर मटौंध की तरफ जा रहा था। मटौंध क्षेत्र अंतर्गत भूरागढ़ गांव के नजदीक सामने से तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। बाइक चला रहे छोटेलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ललित घायल हो गया। कार चालक दुरेड़ी (मटौंध) गांव निवासी श्यामबाबू, मटौंध कस्बा निवासी नातीराजा सिंह व पिंटू भी घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने तीनों कार सवारों को कानपुर रेफर कर दिया। थाना इंस्पेक्टर रामजी सिंह ने बताया कि कार मटौंध से बांदा की तरफ जा रही थी। तभी बाइक व कार में टक्कर हो गई। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार डंपर ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी। इसके बाद भागते समय डंपर ने कार को भी ठोकर मार दी और कबरई की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed