{"_id":"d28ba076387322130d45d2661c007d3e","slug":"had-visited-the-farm-the-farmer-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में दौरा पड़ा, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में दौरा पड़ा, किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। बैंक कर्ज और अन्ना मवेशियों द्वारा गेहूं की
विज्ञापन
फसल सफाचट करने के सदमे में किसान की मौत हो गई। लेखपाल ने पीड़ित के घर
पहुंचकर आर्थिक हालत की जानकारी ली।
तहसील क्षेत्र के नाई गांव निवासी किसान श्रीराम यादव (55) पुत्र छनुवा गुरुवार को शाम खेत देखने गया था। 10 बीघे गेहूं की फसल अन्ना मवेशियों ने सफाचट कर दी थी। पिछले वर्ष भी फसल नहीं हुई। उसे सदमा लगा और खेत में ही बेहोश होकर गिर गया।
आसपास मौजूद किसानों ने उसे घर पहुंचाया। वहां से खुरहंड कसबे में एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र चुन्ना व कल्लू ने बताया कि पिता ने पांच साल पहले इलाहाबाद बैंक शाखा, महुआ से 40 हजार रुपये किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लिया था।
यह बढ़कर 75 हजार रुपये हो गया। साथ ही बहन की शादी के लिए रिश्तेदारों से भी कर्ज ले रखा था। एसडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि जांच के लिए लेखपाल को गांव भेजा गया है।