फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gurus honored with gifts

तोहफों के साथ हुआ गुरुओं का सम्मान

Fri, 06 Sep 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gurus honored with gifts
शिक्षक दिवस पर आर्य कन्या इंटर कालेज में गोष्ठी संबोधित करती छात्रा। मंच में प्रबंधक शमीम बानो व - फोटो : BANDA
बांदा। शिक्षक दिवस पर आयोजनों की चौतरफा धूम रही। शिक्षण संस्थान इसमें अव्वल रहे। देश के प्रथम उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा.राधाकृष्णन के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को सम्मानित करते हुए तोहफे दिए। गोष्ठियां व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कालेज में राधाकृष्णन के जीवन पर गोष्ठी हुई। प्रबंधक शमीम बानो ने पूर्व प्रधानाचार्य उर्मिला सहित सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कुमारी शाइस्ता सिद्दीकी ने सभी का आभार जताया। संचालन नीलांजना गुप्ता ने किया। कंचन यादव, समीक्षा खरे, प्रमोद कुमारी, शशिप्रभा, अजरा बेगम, रेखा भटनागर, शोभा शुक्ला, बबिता चौहान, राजेश्वरी, पूजा सोनी, अनुराधा सोनी, तहसीन, सीमा पांडेय, सरिता निगम, रमा दीक्षित और पुष्पा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

आदर्श बजरंग इंटर कालेज में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने डा.सर्वपल्ली के चित्र पर फूलों की माला चढ़ाई। उनके बारे में जानकारियां दीं। शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। संत तुलसी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षक दिवस मनाया गया। कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रबंधक संत कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल सहित डा.जगदीश चंसौरिया, राजकुमार राज, रमेश सचदेवा, जगदीश अग्रवाल आदि शामिल रहे। राजपूत कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल, अलीगंज में प्रबंधक सोना प्रसाद राजपूत व प्रधानाचार्य सहित कुंदन यादव, सीपी वर्मा, शिवम, रोशनी, प्रीति आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राफिया खानम ने डा.कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के बाद उनके जीवन पर प्रकाश डाला। लोकहित महाविद्यालय, गुरेह में मैनेजर डा.रवि कुमार चौरसिया व प्रधानाचार्य जनार्दन सिंह ने संबोधित किया। उधर, स्पोटर्स स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों ने अपने कोच जावेद अहमद को सम्मानित किया। उन्हें गुलदस्ता और तोहफे दिए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने जेएन डिग्री कालेज, केसीएनआईटी, महिला डिग्री कालेज में शिक्षकों को रोली-चंदन का टीका लगाकर मिठाई खिलाते हुए सम्मानित किया। आदित्य गुप्ता, राजीव भुर्जी, आशीष गौतम, अनिल गुप्ता, अजय सिंह गौतम, पंकज द्विवेदी, शिवांगी चौहान, पायल, प्रज्जवल, प्रवीण लखेरा आदि शामिल रहे। उधर, जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम उप राष्ट्रपति भारत रत्न डा.राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल सहित राममिलन पटेल, शिवबली सिंह, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अशरफ उल्ला आदि ने संबोधित किया और चित्र पर फूल चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed