फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Guruji became 101 officers including DM

डीएम समेत 101 अफसर बने गुरुजी

Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Guruji became 101 officers including DM
Guruji became 101 officers including DM - फोटो : BANDA
बांदा। बुधवार या शनिवार को हफ्ते में एक दिन परिषदीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाने की ड्यूटी भी बुधवार से जिले के 101 अधिकारियों ने शुरू कर दी। इसमें डीएम खुद भी दो घंटे कक्षाओं में गुरुजी की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने प्रशासन, पोषण, पाठन अभियान-2 में अधिकारियों की हर हफ्ते बुधवार या शनिवार को स्कूलों में पढ़ाने की ड्यूटी लगाई है। पहले दिन बुधवार को डीएम ने डिंगवाही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो घंटे बच्चों के बीच बिताये। ब्लैक बोर्ड पर इबारतें लिखकर पढ़ाईं और पूछीं।
विज्ञापन

हालांकि पांचवीं कक्षा तक के इन बच्चों का सामान्य ज्ञान काफी कमजोर निकला। ये राष्ट्रपति, सांसद, विधायक और अपने जिले के डीएम और एसपी आदि के नाम नहीं बता पाए। कई शब्द कई बच्चे नहीं लिख पाए। मिड-डे मील, जूता-मोजा वितरण, वाशबेसिन, किचन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ वीपी मौर्य ने बैजू डेरा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने महोखर-1, एडीएम (नमामि गंगे) एमपी सिंह ने पल्हरी, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ ने किलेदार का पुरवा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार नादिर पुरवा, एसडीएम रामकुमार ने पिपरहरी, एसडीएम अतर्रा सौरभ शुक्ला ने एचवारा, डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव ने भरखरी, डीआईओएस विनोद कुमार जमरेही और बीएसए रामपाल सिंह ने लामा में बच्चों को पढ़ाया। अन्य अधिकारियों ने अपने आवंटित विद्यालयों में गुरुजी की भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed