{"_id":"67142b2f21c000463b0ad5b4","slug":"gudiya-won-gold-in-200-meters-banda-news-c-212-1-bnd1004-117068-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 200 मीटर में गुड़िया ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 200 मीटर में गुड़िया ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
बांदा। मंडलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मेधा दिखाई। 200 मीटर दौड़ में गुड़िया ने गोल्ड तो डिस्कस थ्रो में कमला ने सिल्वर मेडल जीता। कला उत्सव, बाल विज्ञान प्रदर्शनी व एथेलिटिक्स प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय में उन्हें पुरस्कृत किया गया।
आर्य कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। इन छात्राओं ने कला उत्सव, बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी तथा जनपदीय एवं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। जनपद प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में शिक्षिका सीमा पांडेय के दिशा-निर्देशन में कक्षा 12 की छात्रा शिल्पी ने एकल अभिनय प्रतियोगिता में 18 मंडलों के मध्य द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
डीएवी इंटर काॅलेज में आयोजित जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में शिक्षिका सोनम गुप्ता, प्रियंका सिंह, दीपिका गुप्ता के दिशा-निर्देशन में छात्रा कशिश श्रीवास्तव ने यातायात एवं संचार क्रियाकारी माडल में श्वेता गुप्ता व भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता क्रियाकारी माडल में अनामिका विश्वकर्मा, प्रबंधन क्रियाकारी माडल में मधु निषाद प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
आकांक्षा शुक्ला ने गणितीय माॅडल एवं कम्प्यूटेशनल सोंच क्रियाकारी माॅडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विवेकानंद कॉलेज नरैनी में जनपदीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने ओवर ऑल चैंपियनशिप ट्राॅफी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 18 से 20 अक्टूबर तक महोबा में आयोजित मंडल स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में 200 मीटर रेस में छात्रा गुड़िया ने गोल्ड तथा डिस्कस थ्रो में छात्रा कमला ने सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता ने छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।