फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Green park will be developed in Achhraud along the expressway

Banda News: एक्सप्रेसवे किनारे अछरौड़ में विकसित होगा ग्रीन पार्क

Tue, 22 Oct 2024 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Green park will be developed in Achhraud along the expressway
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे अछरौड़ गांव में ग्रीन पार्क विकसित होगा। यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसके लिए आठ हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। यूपीडा इस पर 65 लाख रुपये खर्च करेगा। ग्रीन पार्क में चंदन से लेकर अशोक तक के पौधे होंगे। पर्यटकों के बैठने व मनोरंजन के साधन भी होंगे। वन विभाग के सहयोग से यहां पौधे रोपित होंगे।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के जरिए बुंदेलखंड विकास में उड़ान भरने को तैयार है। यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरेया, इटावा को आपस में जोड़ता है। दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया था। करीब 296 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे में इस समय करीब पांच हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। भरतकूप से लेकर इटावा तक इसमें पांच टोल प्लाजा और चार रैंप प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें टाॅयलेट ब्लाक से लेकर पेट्रोलपंप, फूड प्लाजा आदि की व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

अब इसमें सोलर प्लांट से बिजली पैदा करने के साथ ग्रीन पार्क विकसित करने की तैयारी है। 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में चार ग्रीन पार्क बनाए जाने हैं। बांदा जनपद में अछरौड़ गांव के पास आठ हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जा चुका है। इसमें ग्रीन पार्क विकसित किए जाएगा। आठ हेक्टेयर में चंदन, सागौन, इमली, अशोक सहित शोभाकार व छायाकार पौधे लगाए जाएंगे। एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले यात्री ग्रीन पार्क में रुककर मनोरंजन कर सकेंगे। इसके लिए यूपीडा ने वन विभाग को 65.19 लाख रुपये दिए हैं। यह राशि पौधे लगाने और उसकी देखरेख में खर्च होंगे। इसके अलावा पार्क में मनोरंजन के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन प्रबंधक ने आरटीआई में दी जानकारी
बांदा। शहर के आवास विकास मोहल्ला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला ने इस संबंध में यूपीडा के अधिकारियों से आरटीआई में जानकारी मांगी थी। वरिष्ठ वन प्रबंधक अतुल अस्थाना ने इस संबंध में 20 नवंबर को जनसूचना दी। इसमें उन्होंने सदर तहसील के अछरौड़ गांव में आठ हेक्टेयर भूमि लिए जाने और वन विभाग को 65.19 लाख रुपये आवंटित होने की जानकारी दी।


-अछरौड़ गांव में ग्रीन वेल्ट विकसित करने के लिए शासन के निर्देशानुसार पौधारोपण कराया जाएगा। पौधारोपण का कार्य बरसात के समय किया जाता है। -अरविंद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, बांदा


-एक्सप्रेस के किनारे बांदा में ग्रीन बेल्ट व पार्क विकसित किया जाना है। इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। करीब एक वर्ष में यह तैयार हो जाएगा। -विवेक कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता, यूपीडा,चैनेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed