फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Grammar in high school and physics questions in Intermediate were confusing.

Banda News: हाईस्कूल में ग्रामर तो इंटर में भौतिकी के सवालों ने उलझाया

Tue, 05 Mar 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Grammar in high school and physics questions in Intermediate were confusing.
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में ग्रामर ने परीक्षार्थियों को उलझाया। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान में कई प्रश्नों से परीक्षार्थी परेशान दिखे। दोनों पालियों में 1446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय का पेपर रहा। इसमें 22,457 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें 21300 ने परीक्षा दी। जबकि 1157 परीक्षार्थी अनुपस्थति रहे। इंटरमीडएिट कंप्यूटर विषय में पंजीकृत 148 में चार परीक्षार्थी नहीं पहुंच सके। जबकि144 ने परीक्षा दी। कृषि वनस्पति में पंजीकृत 430 में 409 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 21 गैरहाजिर रहे। कृषि अर्थशास्त्र में पंजीकृत 349 मे पांच अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल कोई पेपर नहीं रहा।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट मानव विज्ञान में 13 में सभी उपस्थित रहे। शिक्षा शास्त्र में 1320 में 1177 ने परीक्षा दी। वहीं, 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तर्कशास्त्र में पंजीकृत 181 छात्र-छात्राओं में आठ गायब रहे। इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान में पंजीकृत 7,718 परीक्षार्थियों में 7512 उपस्थित रहे। जबकि 206 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-अंग्रेजी विषय के पेपर में ग्रामर मेंं कुछ उलझन हुई, हांलाकि तैयारी पूरी की थी। बाकी का पेपर अच्छा हुआ है।

-प्रियांशी शुक्ला, हाईस्कूल

-------------

-भौतिक विज्ञान में कई प्रश्न ऐसे रहे,जो पढ़े नहीं थे। इन्हीं में कुछ दिक्कत हुई है। पहले प्रश्न को इत्मिनान पढ़ा, फिर जो प्रश्न सहज थे,उन्हें पूरा किया।


-कुमारी पलक, इंटरमीडिएट




कंट्रोल रूम का दरवाजा बंद कर हो रही निगरानी
इस बार बोर्ड परीक्षा में अधिकारियों की मनमानी हावी है। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले से ही डीआईओएस दफ्तर में बने कंट्रोल रूम का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया जाता है। इसके बाद परीक्षा समाप्त होने के आधा घंटे बाद ही दरवाजा खोला जाता है। 64 परीक्षा केंद्रों में क्या गड़बड़ी हो रही है, कहां कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, कहां पर नकल हो रही है, किस कक्षा में बिजली-पानी की समस्या है, यह सब कंट्रोल रूम के कर्मचारी सिर्फ कुछ जिम्मेदारों के ही कानों में बताकर परीक्षा संपन्न करा रहे हैं। इस संदर्भ में जब डीआईओएस विजय पाल सिंह से बात की गई तो वह भी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed