फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gram Panchayat officer suspended for forgery

जालसाजी के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat officer suspended for forgery
बांदा। जालसाजी के आरोप में प्रभारी डीपीआरओ संजीव बघेल ने महुआ ब्लाक के कबौली ग्राम पंचायत अधिकारी शशि प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोप है कि मानदेय और विकास कार्यों का पैसा प्रधान के बेटे के हस्ताक्षर से निकाले गए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। अनुशासनिक कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है।
विज्ञापन

कबौली के ग्रामीणों ने दो माह पूर्व डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और अन्य योजनाओं में प्रधान के पुत्र का हस्तक्षेप रहता है। मानदेय और विकास कार्यों का पैसा भी प्रधान के फर्जी हस्ताक्षरों से निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी ने कबौली ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण तलब किया। इस पर हलफनामा में प्रधान ने ग्रामीणों की शिकायत की पुष्टि की और बेटे पर जबरन मानदेय और विकास का पैसा निकाले जाने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक विकास अधिकारी ने डीएम को दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रधान व ग्राम पंचायत के सदस्यों के बयानों व अभिलेखों के आधार पर आरोप सही पाए गए। फर्जी हस्ताक्षरों से विकास का धन निकाला गया।

प्रधान के बैंक व कार्रवाई पंजिका में हस्ताक्षर मिलान नहीं हो रहे हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में ग्राम पंचायत अधिकारी की भूमिका को भी संदिग्ध बताया। प्रभारी डीपीआरओ संजीव कुमार बघेल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed