{"_id":"63ea83b5752040edda04ee20","slug":"graduate-student-killed-herself-by-consuming-poison-banda-news-c-12-1-78623-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: स्नातक छात्रा ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: स्नातक छात्रा ने जहर खाकर जान दी
Tue, 14 Feb 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहांकलां। स्नातक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। घटना के समय मां और उसकी तीन बहनें घर में ही मौजूद थीं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कलां गांव निवासी काजल (19) पुत्री दलजीत सिंह ने रविवार की देर शाम घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां और उसकी तीन बहनें किसी तरह उसे जिला अस्पताल लाईं। यहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से उसे कानपुर ले जा रहे थे। जसपुरा के पास उसने दम तोड़ दिया।
ममेरे भाई प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि काजल राजकीय डिग्री कॉलेज पिपरहरी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिता दलजीत सिंह अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। घर में मां और तीन बहनें थीं। घटना का कारण अज्ञात है। काजल चार बहनों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
पैलानी थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। छात्रा ने जहर खाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।