फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   graduate student died by consuming poison

बांदा: स्नातक छात्र ने जहर खाकर दी जान

Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
graduate student died by consuming poison
कमासिन थाना क्षेत्र के मुसींवा गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कमासिन थाना क्षेत्र के मुसींवा गांव निवासी अंगद सिंह (22) ने गुरुवार की शाम घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन

चचेरे भाई आदित्य कुमार ने बताया कि अंगद सनराइज महाविद्यालय बबेरू में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इससे छोटी एक बहन है। पिता रामनारायण खेती किसानी करते हैं। उसने जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी परिवार में किसी को नहीं है। थानाध्यक्ष कमासिन उमेश सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed