फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Governor will come to program on 20th, Kashai and Divyang University

Chitrakoot News: 20 को आएंगी राज्यपाल, कसहाई व दिव्यांग विवि में कार्यक्रम

Sun, 17 Dec 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 17 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Governor will come to program on 20th, Kashai and Divyang University
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 20 दिसंबर को चित्रकूट आएंगी। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद रात्रि प्रवास करेंगी। दूसरे दिन 21 को धर्मनगरी के मंदिरों में दर्शन कर लखनऊ के लिए रवाना होंगी। कसहाई गांव में डेढ़ घंटे तक अन्न प्रासन, गोद भराई व आंगनबाडी किट का वितरण के बाद दिव्यांग विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद करेंगीं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने बताया कि यूपी की राज्यपाल का चित्रकूट भ्र्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावि है। अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है फिलहाल इसकी पूर्व तैयारियों में अधिकारी जुटे हैं। जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को वह विशेष विमान से सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर देवांगना हवाई पट्टी पर उतरेंगीं। इसके बाद कसहाई बरात घर में आंगनबाडिय़ों के साथ कार्यक्रम में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर शामिल होंगी। आंगनबाड़ी किट वितरण, अन्न प्रासन व गोद भराई कार्यक्रम के अलावा संवाद कार्यक्रम होगा। दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर वह दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय पहुंचेगीं। शिक्षकों व छात्रों के साथ संवाद कर विवि का भ्रमण करेंगी। इसके बाद कामदनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। रात्रि को डाक बंगले में विश्राम के बाद 21 दिसंबर की सुबह सती अनुसुइया समेत अन्य मंदिरों में दर्शन करने जाएंगे। दोपहर एक बजे विमान से लखनऊ रवाना होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed