{"_id":"62868b8f7110b909440a22ae","slug":"government-medical-college-team-performed-gland-cancer-operation-banda-news-knp6977352186","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम ने ग्रंथि कैंसर का किया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम ने ग्रंथि कैंसर का किया ऑपरेशन
विज्ञापन
Government Medical College team performed gland cancer operation
- फोटो : BANDA
बांदा। एक हफ्ते के अंदर राजकीय मेडिकल कॉलेज ने बड़े मर्ज के छोटे खर्च पर इलाज की दूसरी मिसाल कायम की है। पहली बार मात्र एक हजार रुपये सरकारी खर्च पर थायराइड ग्रंथि के कैंसर का ऑपरेशन कर दिखाया। प्राइवेट में इसके लिए कम से कम 50 हजार रुपये खर्च होते। बीते हफ्ते वृद्ध की पेशाब की थैली से 40 एमएम की पथरी चीरा लगाकर 700 रुपये में निकाल दी थी।
बांदा स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम मरीजों को बेहतर इलाज दे रही है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद की 50 वर्षीय महिला परमी के गले में गांठ थी। गला सूज गया था। वह खाने-पीने को तरस रही थी। कुछ दिनों पूर्व यहां मेडिकल कालेज आए। ईएनटी व कैंसर सर्जन डॉ. भूपेंद्र सिंह ने जांच कराई तो थायराइड की ग्रंथि में कैंसर निकला। बुधवार को डॉ. भूपेंद्र की टीम ने लगभग ढाई घंटे के आपरेशन में कैंसर वाली ग्रंथि को निकालकर परमी को दूसरा जीवनदान दिया।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की फीस के मुताबिक यूजर चार्ज आदि में मात्र एक हजार रुपये खर्च आया होगा। जबकि प्राइवेट में यह ऑपरेशन न्यूनतम 50-60 हजार रुपये में होता। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. प्रिया दीक्षित, डॉ. अखिलेंद्र और डॉ. शिवम (एनेस्थेसिया), डॉ. विजय, डॉ. रीना जैन और स्टाफ नर्स प्रीति, मुमताज तथा वार्ड ब्वाय अवधेश शामिल रहे। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने टीम को शाबासी दी।