फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Got vaccinated now will inspire friends

टीका लगवाया अब दोस्तों को करेंगे प्रेरित

Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Got vaccinated now will inspire friends
बांदा। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में पहले दिन जिला अस्पताल सहित सभी 10 केंद्रों पर सुबह किशोरों में उत्साह देखा गया। टीका लगवाने के बाद ज्यादातर किशोरों ने कहा कि पता ही नहीं चला वैक्सीन कब लग गई। दर्द भी कुछ खास नहीं हुआ। अब दोस्तों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। शाम तक 133 किशोरों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन

शहर के शांति नगर निवासी 18 वर्षीय बीटेक छात्र विवेक कुमार ने पहले दिन टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि जितना डर था उतना दर्द नहीं हुआ। पेन लेस रही वैक्सीन। दर्द होता भी तो सह लेते, क्योंकि जान से ज्यादा दर्द की परवाह नहीं करनी चाहिए। तुलसी नगर के बीएससी छात्र शुभम सिंह ने कहा कि हमें बड़ी टीस थी कि बड़ों को टीका लग रहा है। अब हमारी उम्र के किशोरों को भी टीका लगाकर महामारी से सुरक्षित किया जाना सरकार का सराहनीय कदम है। शुभम ने बताया कि सुबह आठ बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे और सबसे पहले टीका लगवाया। किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। ज्यादातर किशोरों के साथ अभिभावक भी मौजूद थे। वैक्सीन लगवाने के बाद सभी किशोरों को लगभग आधा घंटा स्वास्थ्य केंद्रों पर रोका रखा गया। डॉक्टरों ने उन पर नजर रखी। सब कुछ सामान्य रहने पर उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन

अतर्रा सीएचसी में 20 ने लगवाई वैक्सीन
अतर्रा। सीएचसी में स्टेशन रोड निवासी अमन ने सबसे पहले टीका लगवाया। स्टेशन रोड निवासी संजय ने वैक्सीन लेने के बाद कहा कि दोस्तों को भी प्रेरित कर रहे हैं। कुल 20 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण कक्ष के लिए कोई बोर्ड या संकेत नहीं लगाए गए। पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी। सीएचसी अधीक्षक शिव सागर ने कहा कि खाली पेट वैक्सीन लगवाने से बचना चाहिए। वैक्सीन के बाद बुखार या हाथ में सूजन आने पर घबराएं नहीं यह आम बात है। डॉ. अरविंद, लैब टैक्नीशियन, प्रदीप अग्रवाल, विनोद कुमार, अमरेंद्र और नर्स शोभा आदि ड्यूटी पर रहे। ओरन संवाद के मुताबिक बिसंडा पीएचसी में 57 किशोेरों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू में 16 ने लगवाया टीका
बबेरू । पहले दिन सीएचसी में 16 किशोरों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। आर्यन तिवारी, हर्षित कुमार, रवि कुमार, हर विजय सिंह, सौरभ, रोहित, प्रिंशु गुप्ता, अंशिका आदि किशोरों ने कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। अधीक्षक ऋषिकेश पटेल सहित प्रतिरक्षण अधिकारी आसिफ पटेल व नर्स सीमा मौजूद रहीं।

तिंदवारी में 20 किशोरों का हुआ वैक्सीनेशन
तिंदवारी। सीएचसी में पहले दिन 20 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वैक्सीनेशन के बाद सभी किशोर-किशोरियों के चेहरे पर सुरक्षा और संतोष का भाव नजर आ रहा था। सभी खुश थे। स्वास्थ्य कर्मी जेबा, पूजा मिश्रा, मनोरमा और वंदना ने वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed