{"_id":"6536b41b4b7c217524062ab9","slug":"goods-worth-rs-6-lakhs-along-with-rs-10000-cash-reduced-to-ashes-in-fire-that-broke-out-in-the-houses-of-six-brothers-banda-news-c-212-1-ori1004-3789-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छह भाइयों के घरों में लगी आग से 10 हजार नगद समेत छह लाख का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छह भाइयों के घरों में लगी आग से 10 हजार नगद समेत छह लाख का माल राख
विज्ञापन
तिंदवारी। चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव में रविवार की देर रात सुबराती के घर में लगी आग से भाई पप्पू, इकबाल, सुलेमान, जलील, साबिर के मकान को भी चपेट में ले लिया। घर जलने की आवाज और उठती लपटों से जगे परिजनों ने शोर मचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार डाल कर आग बुझाई। तब तक सुबराती समेत छह भाइयों के घर का ज्यादातर हिस्सा जल गया। सबसे ज्यादा नुकसान सुबराती व पप्पू का हुआ।
सुबराती ने बताया कि दुकान में रखे 10 हजार रुपए नकद समेत लगभग दो लाख रुपए का सामान जल गया। सभी भाइयों का करीब छह लाख रुपए का नुकसान हुआ। उधर सुबराती ने पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी मोनी निषाद का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।