फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Goods train blocked the way of Intercity Express, it stood at the station for 45 minutes

Banda News: मालगाड़ी ने रोका इंटरसिटी एक्सप्रेस का रास्ता, 45 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही

Thu, 07 Aug 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 07 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Goods train blocked the way of Intercity Express, it stood at the station for 45 minutes
बांदा रेलवे स्टेशन पर खड़ी चित्रकूट-कानुपर इंटरसिटी एक्सप्रेस और स्टेशन पर खड़े यात्री। संवाद - फोटो : बांदा रेलवे स्टेशन पर खड़ी चित्रकूट-कानुपर इंटरसिटी एक्सप्रेस और स्टेशन पर खड़े यात्री। संवाद
बांदा। खैरार जंक्शन से मानिकपुर की ओर जा रही मालगाड़ी सिग्नल न मिलने की वजह से केन पुल के पहले खड़ी हो गई। मुख्य लाइन खाली न होने की वजह से चित्रकूट से कानपुर जाने वाली यात्री ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस 45 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


सिग्नल फेल होने की वजह से मालगाड़ी केन नदी पुल के पहले खड़ी हो गई। मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल न मिलने की जानकारी रेल अधिकारियों को दी। इधर, चित्रकूट से कानपुर की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय पर शाम चार बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। लेकिन मेन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने की वजह से ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। उप स्टेशन प्रबंधक श्रीकृ़ष्ण के मुताबिक जानकारी होने पर प्वाइंट्स मैन को अथार्टी (आर्डर) लेकर भेजा गया, तब वहां से ट्रेन स्टेशन के लिए रवाना हुई। इस पूरी कारगुजारी के दौरान 45 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed