फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Godown full, purchase stopped at FCI center for nine days

गोदाम फुल, नौ दिन से एफसीआई केंद्र पर खरीद बंद

Thu, 16 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Godown full, purchase stopped at FCI center for nine days
Godown full, purchase stopped at FCI center for nine days - फोटो : BANDA
बांदा। धान मिल मालिकों का ई-गवर्मेंट पोर्टल पर नाम न होने से एफसीआई के धान खरीद केंद्र पर नौ दिनों से खरीद ठप है। उधर, उठान न होने से गोदाम में जगह नहीं बची है। इस कारण भी खरीद नहीं हो रही है। बुधवार को 32 किसान धान बेचने के लिए डेरा डाले थे। ये 15 ट्रैक्टर ट्रॉली धान लेकर आए थे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीपी पांडेय ने केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने शीघ्र खरीद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

1 नवंबर से जिले के 37 केंद्रों पर धान खरीदा जा रहा है। धान की खरीद 28 फरवरी तक होगी। मंडी परिसर स्थित एफसीआई और विपणन शाखा के तीन केंद्रों पर खरीद हो रही है। एफसीआई के खरीद केंद्र पर 7 दिसंबर से धान की खरीद नहीं हो रही। किसान सूरजदीन (पपरेंदा) व जगप्रसाद (जारी) ने बताया कि वे नौ दिन से समिति में धान लेकर डेरा डाले हैं, लेकिन अभी तक धान नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन

विपणन शाखा के दो केंद्रों पर 60 किसानों से अब तक 4,367 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। तीनों केंद्रों पर अब तक 5,418 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। 84 किसानों से धान खरीदा गया है। ई-गवर्मेंट पोर्टल पर धान मिल मालिकों का नाम नहीं दिख रहा है। आरएफसी को जानकारी दे दी गई है। उठान न होने से गोदाम फुल हैं। इस कारण धान की खरीद बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed