फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   God comes running on calling

मन से पुकारने पर दौड़े चले आते हैं भगवान

Wed, 03 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
God comes running on calling
God comes running on calling - फोटो : BANDA
बांदा/बिसंडा। डीएम कालोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कथाव्यास आचार्य विनोद शुक्ल ने सुदामा और श्रीकृष्ण की कथा सुनाकर भक्त और भगवान के मिलन का वर्णन किया। कहा कि भक्त के याद करने पर भगवान भी चले आते हैं।
विज्ञापन

कथाव्यास ने बताया कि सखा सुदामा को मन से पुकारने पर प्रभु ने तीन लोकों का राज्य दे दिया। द्रौपदी ने पुकारा तो प्रभु भागे चले गए। इसके पूर्व उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि गोकुल में सात दिनों तक लगातार बारिश से हाहाकार मचा हुआ था। श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र का घमंड चूर करने के लिए गिरिराज पर्वत को अपनी बाई उंगली से उठा लिया। तभी से गोवर्धन पूजा शुरू हुई है। परीक्षित के रूप में कमलेश कुमार शुक्ला व बीना शुक्ला रहे। संगीत शशांक तिवारी व संजू शुक्ला ने संगीत दिया। डा.पद्मकांत शुक्ला, सुरेश कुमार शुक्ला, राकेश कुमार शुक्ला, कंचन शुक्ला, पंकज शुक्ला, अभिषेक शुक्ला व प्रमोद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, बिसंडा कस्बे के खमरिया दाई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि भरत का चरित्र संसार में माया मोह से मुक्त रहने का संदेश देता है। श्रीकृष्ण का जन्म मानव को शब्द मार्ग पर लगाए रखने के लिए हुआ है। यजमान के रूप में रामशरण सिंह, उर्मिला देवी मौजूद रही। समापन 6 फरवरी को व भंडारा 7 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed