फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl's body found hanging from a rope

Banda News: भाई की मौत के पांच माह बाद युवती का रस्सी के फंदे से लटकता मिला शव

Sun, 23 Apr 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from a rope
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा जिले में छोटे भाई की मृत्यु के पांच माह बाद युवती ने गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। माता-पिता और बहन खेत गए थे। भाई अपनी शादी के कार्ड बांटने गया था। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव की है। शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरी प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्री माया का शव घर के पीछे बेर के पेड़ में रस्सी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


चाचा शिवशंकर ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम कराया है। तलाशी में उसके पास 20 रुपये मिले। पिता ने बताया कि घटना के वक्त माया घर में अकेली थी। वह और पत्नी मीरा व छोटी बेटी ममता खेत में थे। पुत्र शारदा शादी के कार्ड बांटने गया था। तभी उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। न उसने कभी कोई परेशानी उसे या मां व बहन को बताई। आत्महत्या की वजह पता न चलने से परिजन परेशान हैं। बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में सबसे छोटे बेटे मोहन की आंत में सूजन आने से मृत्यु हो चुकी है। उसकी मौत के बाद से माया कुछ परेशान थी। छोटे बेटे की मृत्यु के पांच बाद घर में दूसरी घटना हो जाने से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की खुशियां मातम में बदलीं
घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका माया के बड़े भाई शारदा प्रसाद की अगले माह 8 मई को शादी तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के कार्ड आदि बांटे जा रहे थे। श्याम भी घटना के समय कार्ड बांटने के लिए निकला था। महुई गांव के पास पहुंची ही था कि उसे बहन की आत्महत्या की सूचना मिल गई। वह बैरंग घर लौट आया। उधर, घटना से परिवार वालों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed