फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl student on bicycle crushed by dumper, dragged for 500 meters

Banda News: डंपर ने कुचला, फंसकर साइकिल सवार छात्रा 500 मीटर तक घिसटी

Wed, 15 Oct 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 15 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Girl student on bicycle crushed by dumper, dragged for 500 meters
फोटो- 17 कोमल। फाइल फोटो।
विज्ञापन


फोटो- डंपर को घेरे खड़े ग्रामीण जाम लगाए हुए। संवाद

फोटो- 18 आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद

फोटो- 19 ग्रामीणों से बात करते विधायक विशंभर यादव व सीओ बबेरू। संवाद

फोटो- 20 हाईवे पर छात्रा के घिसटने के बने निशान। संवाद

फोटो-21 सड़क पर पड़ा छात्रा का स्कूली बैग। संवाद

फोटो- 22 बबेरू- फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम में फंसी रोडवेज। संवाद
- अपने मजरे से दो किलोमीटर दूरी पर साइकिल से पढ़ने जा रही थी छात्रा
- मरका थाना क्षेत्र के काजीटोला पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा
- ग्रामीणों ने बबेरू-फतेहपुर हाईवे पर लगाया जाम, डंपर पर पथराव कर शीशे भी फोड़े
- चार घंटे ठप रहा बबेरू-फतेहपुर हाईवे
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू (बांदा)। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बबेरू-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार गिट्टी लदे ओवरलोड डंपर ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया। छात्रा साइकिल समेत डंपर में फंसकर 500 मीटर तक घिसटती चली गई।
आक्रोशित परिजनों और और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। ट्रक पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। विधायक, पूर्व मंत्री समेत प्रशासनिक अमला व पुलिस मौके पर पहुंची। तकरीबन चार घंटे तक चले हंगामे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया गया। ग्रामीण मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े थे।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला गांव के मजरा कबीरपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी पुत्री कोमल (12) मजरे से दो किलोमीटर दूर काजीटोला गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। वह रोज की तरह बुधवार सुबह तकरीबन आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसी ही वह काजीटोला मुख्य मार्ग पर बबेरू-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर पहुंची थी कि बबेरू से फतेहपुर की ओर जा रहे गिट्टी से लदे ओवरलोड डंपर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। राहगीरों और ग्रामीणों ने डंपर चालक को ललकारा तो वह डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला।
ग्रामीणों ने डंपर पर पथराव कर बबेरू-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। एसडीएम अविनाश त्यागी, सीओ बबेरू सौरभ सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत, मरका थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने शव को ट्रक के नीचे से नहीं निकलने दिया। बाद में क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बच्चा सिंह आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। पिता ने बताया कि कोमल दो भाइयों में इकलौती बहन थी। मां शकुंतला बेहाल है। पिता मजदूरी करते हैं। पिता की तहरीर पर मरका थाने में अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


वर्जन
मरका थाना क्षेत्र के काजीटोला पुलिस चौकी क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर कक्षा छह की छात्रा की मौत हुई है। डंपर को मार्ग से हटवाकर थाने में खड़ा कराया गया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी बबेरू।



नो इंट्री के बाद भी पुलिस ने नहीं रोका ओवरलोड डंपर
-प्रकाश पर्व दीपावली में ओमप्रकाश के घर हुआ अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू (बांदा)। एक बार फिर यातायात नियम तोड़ने के चलते यह हादसा हुआ। नो इंट्री के दौरान गिट्टी से लदा ओवरलोड ट्रक को आखिर क्यों नहीं रोका गया। अगर नो इंट्री प्वाइंट में तैनात पुलिस डंपर को रोक देती तो शायद हादसा नहीं होता।
बबेरू-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित काजीटोला पुलिस चौकी की विफलता से यह हादसा होना माना जा रहा है। प्रकाश पर्व दीपावली से पहले हादसा होने से ओमप्रकाश के घर अंधेरा हो गया। हादसे में साइकिल से गिरा छात्रा का बैग 500 मीटर पहले पड़ा मिला। बैग में स्कूली किताबें और कापियां थीं।

त्योहारी सीजन में पुलिस की ओर से सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक जनपद भर में भारी वाहनों के प्रवेश पर नो इंट्री लगाई गई है। नो इंट्री के बावजूद बबेरू की ओर से फतेहपुर जा रहे गिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रक साइकिल सवार छात्रा की मौत का सबब बन गया।
लापरवाही की हद इतनी रही कि ट्रक की चपेट में आने पर चालक ने ट्रक को रोका नहीं और उसे साइकिल समेत 500 मीटर तक घिसटता हुआ ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रा अपनी साइड में साइकिल से स्कूल जा रही थी, नो इंट्री को तोड़कर घुसे ओवरलोड ट्रक ने बगल से निकलते हुए छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक ई-रिक्शा भी ट्रक सामने आया था, जो अनियंत्रित होकर खंती में घुस गया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि नो-इंट्री प्वाइंट को चेक कराया जा रहा है। संभव है कि डंपर चालक चकमा देकर नो इंट्री घुस आया हो, या फिर वह कहीं खड़ा रहा है, और सुबह के समय चालक उसे लेकर चला है।

जाम में दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं
बबेरू-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सुबह हुए हादसे में चार घंटे हाईवे ठप रहा। इस मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। प्रयागराज की ओर जाने वाले रोडवेज बस भी जाम में फंस गई। प्रशासन की ओर से जाम खुलवाए जाने पर बसों में बैठे यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed