फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl student jumped from moving auto to escape the spotlight, search continues for auto driver and passenger

Banda: शोहदे से बचने के लिए चलते ऑटो से कूदी छात्रा, अज्ञात ऑटो चालक और यात्री की तलाश जारी

Tue, 26 Sep 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 Sep 2023 11:48 PM IST
सार

Banda Crime: थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात ऑटो चालक और यात्री की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Girl student jumped from moving auto to escape the spotlight, search continues for auto driver and passenger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के खप्टिहा कलां कस्बे में ऑटो से कोचिंग जा रही छात्रा के साथ शोहदे ने अश्लील हरकत कर दी। उससे बचने के लिए छात्रा चलते ऑटो से सड़क पर कूद गई। इससे वह घायल हो गई। परिजनों ने थाने में अज्ञात ऑटो चालक व शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा सोमवार सुबह घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। उसने ऑटो को रोककर कोचिंग सेंटर छोड़ने के लिए कहा। ऑटो में एक यात्री पहले से बैठा था। जब ऑटो किनारे बाबा के पास पहुंचा, तो यात्री ने बहाना बनाया।
विज्ञापन

उसने कहा कि किसी से रुपये लेने हैं और ऑटो चालक से वापस अमलोर पुलिया के पास चलने के लिए कहा। यहां यात्री ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने विरोध किया और ऑटो रोकने के लिए कहा तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। इस पर छात्रा ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे उसके हाथ-पैर में चोट आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
ऑटो चालक व शोहदा मौके से भाग निकला। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। छात्रा ने पिता के साथ जाकर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात ऑटो चालक और यात्री की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed