फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl's mobile on DM Housing Road

डीएम आवास रोड पर छात्रा का मोबाइल छीना

Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Girl's mobile on DM Housing Road
बांदा। महिलाओं के साथ अपराधों पर रोक के मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक के दिए गए सख्त निर्देशों के चंद घंटे बाद ही डीएम आवास के नजदीक स्कूटी सवार युवकों ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस जांच की बात कह रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने सोमवार को महिला थाने में महिला थाना प्रभारी और एंटी रोमियो प्रभारी को शहर में महिला और बालिकाओं के साथ अपराध रोकने के निर्देश दिए थे। सादे कपड़ों में कांस्टेबल तैनात करने को कहा था।
विज्ञापन

आईजी के इस हुक्म के अगले ही दिन मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे वीआईपी रोड डीएम कालोनी सड़क पर डिग्री कालेज से लौट रही छात्रा अंकिता तिवारी (कटरा, बांदा) को डीएम आवास से चंद कदम आगे जीआईसी के पास स्कूटी सवार तीन युवकों ने रोककर अभद्रता की। उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। घटनास्थल के नजदीक ही पुलिस अधीक्षक आवास का पिछवाड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा अंकिता कांग्रेस के जिला प्रवक्ता साकेत बिहारी मिश्रा की भांजी बताई गई है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। देर शाम प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन चौकी प्रभारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed