{"_id":"5ec419118ebc3e904b44cb53","slug":"girl-s-body-was-found-hanging-in-the-in-laws-banda-news-knp5609986172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती का शव फंदे पर लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवती का शव फंदे पर लटकता मिला
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। पति ने चरित्रहीनता का लांछन आरोप लगाते हुए आत्महत्या बताई है। मायके वाले दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है लेकिन तहरीर नहीं दी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव में शिवदेवी (20) पत्नी अनिल कुमार का शव सोमवार की शाम कमरे में सीलिंग फैन से रस्सी के फंदे में लटकता मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के आने पर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पति का कहना है कि शिवदेवी का मायका ओरन गांव है। आरोप लगाया वहां पड़ोसी युवक से पत्नी के अवैध संबंध थे। रोजाना मोबाइल पर उससे बात करती थी। आरोपी बातचीत की रिकार्डिंग उसे (पति) भेज देता था। रविवार को वह ओरन जाकर शिवदेवी की मां उर्मिला और पिता रामरतन को रिकार्डिंग सुनवाई और पुत्री को समझाने को कहा। अगले दिन सोमवार को शाम घर वापस आया तो शिवदेवी फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी।
घटना के वक्त घर के सभी सदस्य ईंट पाथने खेत गए थे। यह भी बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ओरन चौकी में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने यह कहकर वापस कर दिया कि कोतवाली देहात में प्रार्थना पत्र दे। उधर, मृतका के पिता व मां का कहना है कि शिवदेवी की शादी इसी वर्ष 29 जनवरी को हुई थी। ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। मायके वालों की तरफ से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव में मनीराम (38) पुत्र रघुराई ने सोमवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।