{"_id":"5e3c5c068ebc3ee61f4e4fbd","slug":"girl-s-body-found-hanging-in-in-laws-banda-news-knp5429617107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
बेंदा गांव में युवती के फांसी लगाने पर पंचनामा कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : BANDA
बेंदा/तिंदवारी। ससुराल में युवती का शव लटका मिला। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं। डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव की है। बुधवार की देर शाम सीमा (30) पत्नी अमरनाथ निषाद का शव ससुराल में घर के पक्के कमरे में दीवार पर कपड़े टांगने के हुक में रस्सी पर टंगा मिला। अंदर से दरवाजे बंद थे।
ससुराल वालों और पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। चौकी प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह की उपस्थिति में शव को फंदे से उतराकर पंचनामे की प्रक्रिया की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता होरीलाल (दसौली, फतेहपुर) ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस में भी पिता और मायके के अन्य सदस्यों ने यही आरोप लगाए। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वह अगली कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
मृतका सीमा अपने पीछे तीन बेटियां काजल (7), करिश्मा (3) और नेहा (डेढ़ वर्ष) तथा पुत्र आशीष (5) छोड़ गई है। पति गांव में मजदूरी करता है। शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उधर, तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मायके वालों के आरोप की तहरीर मिलने पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।