फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl's body found hanging

Banda News: सूने घर में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला

Sat, 24 Dec 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging
बांदा। सूने घर में किशोरी का शव फंदा से लटका मिला। खेत से लौटी मां ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव में खुशबू (14) पुत्री मुन्ना कुशवाहा का शव शुक्रवार की शाम घर के अंदर अटारी में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पिता मजदूरी करने गए थे। मां सोनिया खेत गई थी।
दो भाई भी मजदूरी करने गए थे। देर शाम जब मां खेत से लौटी तो मकान का मेन गेट बंद मिला। किसी तरह वह खोलकर अंदर गई तो अटारी में खुशबू का शव लटका पाया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतका के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि दो बहनों और चार भाइयों में यह सबसे छोटी थी। गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। दो भाई सुरेश और विमल घर में रहते हैं। दो भाई बाहर रहकर कमाते हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खुशबू ने क्यों फंदा लगाया यह उनको नहीं पता। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिसंडा आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed