{"_id":"5d8667598ebc3e93b774ee4f","slug":"girl-hangs-on-hanging-banda-news-knp515084735","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती फांसी पर झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती फांसी पर झूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। महालक्ष्मी पर्व पर गृहलक्ष्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, दूसरी घटना में रेलवे ट्रैक पर वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और परिजन इसे दुर्घटना बता रहे हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के जमालपुर गांव में माया (25) पत्नी रामप्रकाश ने शनिवार को सुबह ससुराल में कमरे में अपनी साड़ी से फांसी लगा ली। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए, यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई रमेश (कुशवाहा नगर, बांदा) ने बताया कि माया की शादी 2013 में हुई थी।
चार दिन पूर्व मां विद्या माया की ससुराल आई थी, लेकिन माया ने कोई दिक्कत नहीं बताई। ऐसे में आत्महत्या की वजह फिलहाल पता नहीं चल पा रही। उधर, पति का कहना है कि घरेलू बात पर मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर माया ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि न तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव का सुखराम (60) पुुत्र टेरिया का शुक्रवार को शाम परशुराम तालाब के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला। अलीगंज चौकी प्रभारी ओपी द्विवेदी व पत्नी फूला देवी ने बताया कि पटरी पार करते समय सुखराम ट्रेन की चपेट में आ गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया है।