फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   girl hangs herself after argument over phone with her fiance in banda

अभी था दो साल का लंबा इंतजार: ममता की मंगेतर से फोन पर हो गई कहासुनी, साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूली

Fri, 23 Feb 2024 07:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Feb 2024 07:55 PM IST
सार

Banda News: पिता ने बताया कि ममता का रिश्ता खप्टिहा कलां गांव पक्का कर दिया था। दो साल बाद शादी होनी थी। उसका मंगेतर दमन में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 

विज्ञापन
girl hangs herself after argument over phone with her fiance in banda
मंगेतर से फोन पर कहासुनी के बाद लड़की ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगेतर से फोन पर हुई कहासुनी के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी दो साल बाद शादी होनी थी। घटना के समय पिता खेत गया था। मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

यूपी के बांदा स्थित गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड बहुंगीं का पुरवा निवासी ममता वर्मा ने गुरुवार की दोपहर घर के कमरे में पंखे के छल्ले से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता रामकुमार शाम को खेत से चारा काटकर लौटे तो दरवाजा बंद पाया। अंदर से कोई आहट न होने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजे की कुंडी कटवाई तो भीतर देखा कि ममता का शव फंदे से लटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि ममता का रिश्ता खप्टिहा कलां गांव पक्का कर दिया था। दो साल बाद शादी होनी थी। उसका मंगेतर दमन में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दोनों में फोन पर बात भी होती थी। पिता ने आशंका जताई है कि फोन में किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने पर ममता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पिता ने बताया कि ममता की मां उर्मिला ने की कई साल पहले ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन

उस समय ममता नौ वर्ष की थी। एक पुत्र जयकरन भी दमन में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घटना के संबंध में गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि मृतका का मोबाइल चेक किया गया है। अंतिम कॉल उसके मंगेतर की ही निकली है। आपसी कहासुनी के चलते खुदकुशी करने का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed