फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl dies of fever at maternal grandparents' house, grandparents fight

Banda News: ननिहाल में बच्ची की बुखार से मौत, दादा-नाना भिड़े

Sun, 30 Jun 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Girl dies of fever at maternal grandparents' house, grandparents fight
बांदा। ननिहाल में रह रही मासूम की बुखार से मौत हो गई। दादा ने ननिहाल पक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में लिपटा-झपटी हो गई। पुलिस ने विवाद को शांत कराया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी आराध्या (4) पुत्री पीयूष त्रिपाठी ननिहाल में करीब डेढ़ साल से रह रही थी। अचानक हालत बिगड़ जाने पर नाना कुलदीप गौतम उसे बिसंडा पीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर परिजन प्रयागराज ले जा रहे थे। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। आराध्या की मौत की खबर पर दादा फतेहगंज थाना क्षेत्र के कुलसारी गांव निवासी रामशिरोमणि साथी गांव पहुंचे। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अभद्रता की। इस पर विवाद बढ़ गया। आपस में लिपटा झपटी हो गई। पुलिस ने आराध्या के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कहकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाना कुलदीप ने बताया कि बेटी अंजना उर्फ गुड़िया की शादी पांच साल पहले पीयूष त्रिपाठी के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले प्लाॅट की मांग कर रहे थे। बेटी को सही से नहीं रखते थे। इस कारण वह अंजना की पुत्री आराध्या को अपने गांव ले आए थे। बेटी भी आठ जून को मायके आ गई थी। बताया कि पति पीयूष मध्य प्रदेश के कीरतपुर में वाहन चलाता है।

दादा रामशिरोमणि ने आरोप लगाया कि आराध्या के नाना व मामा ने अभद्रता की। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद है। बेटी की बुखार से मौत हुई है। पिता पक्ष पोस्टमार्टम कराना चाहता था। इस कारण शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed