{"_id":"57c47d264f1c1bc6602cb69e","slug":"gic-a-made-winning-hockey-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी के फाइनल में जीआईसी ए बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी के फाइनल में जीआईसी ए बनी विजेता
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : amar ujala
बांदा। दद्दा ध्यानचंद के जन्म दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में जीआईसी ए ने जीआईसी सी को 2-0 से हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन
अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में जीआईसी, खानकाह, सरस्वती विद्या मंदिर, बजरंग इंटर कॉलेज व स्टेडियम की टीमें शामिल हुईं। पहले मैच में विद्या मंदिर ए ने बजरंग को 3-1 से हराया। पहले क्वार्टर फाइनल में जीआईसी ए ने खानकाह बी को 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
दूसरे में विद्या मंदिर ए ने जीआईसी बी को 1-0 से हराया। तीसरे क्वार्टर में खानकाह ए ने विद्या मंदिर बी को 6-0 के अंतर से पराजित किया। चौथे में जीआईसी सी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को 2-0 से हराया। पहले सेमी फाइनल मैच में जीआईसी ए ने विद्या मंदिर ए को 5-0 से तथा दूसरे सेमी फाइनल में जीआईसी सी ने खानकाह को 3-0 से हराया। फाइनल मैच में जीआईसी ए ने जीआईसी सी को 2-0 से रोमांचक मुकाबले में पराजित किया।
विज्ञापन
निर्णायक शाहिद वली खां, जावेद अहमद, रईस, जयकरन सिंह रहे। जीआईसी प्रधानाचार्य संतोष कुमार देव पांडेय व जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। अमित त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, जीतेंद्र यादव, कमल यादव, वीरेंद्र सिंह चंदेल, रमेशचंद्र, सूरजबली सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन उप जिला क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने किया।