फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ghaayal bachchee ne bhee dam toda, mrtakon kee sankhya saat huee

बांदा: घायल बच्ची ने भी दम तोड़ा, मृतकों की संख्या सात हुई

Fri, 04 Dec 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
ghaayal bachchee ne bhee dam toda, mrtakon kee sankhya saat huee
पैतृक गांव में मृतकों के घरों की शोकग्रस्त महिलाएं। - फोटो : BANDA
बांदा। देहात कोतवाली के पास गुरुवार की रात रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन वर्षीय बालिका शान्हवी की भी कानपुर ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके पिता लालबहादुर की मौके पर ही जान चली गई थी। उधर, गुरुवार की रात और शुक्रवार को सुबह सभी शवों के पोस्टमार्टम हुए। सूर्यास्त तक मृतकों के पैतृक गांव पपरेंदा में पांच शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर से आ रही रोडवेज बस ने बांदा से पपरेंदा जा रहे ऑटो को सामने से टक्कर मार दी थी। इसमें ऑटो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक महिला और तीन वर्षीय बालिका समेत तीन घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को देर रात कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। रास्ते में ही बालिका की भी मौत हो गई। पिता लालबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। शेष दो घायलों का कानपुर में इलाज चल रहा है।
देहात कोतवाली इंस्पेक्टर रुकुम पाल सिंह के अनुरोध पर डीएम आनंद कुमार सिंह ने सीएमओ को दो डाक्टरों के पैनल से रात में ही पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। पांच शवों का रात में, मान सिंह और शान्हवी के शवों का शुक्रवार को सुबह डाक्टर विष्णुकांत गुप्ता और डॉ. अश्वनी सिंह के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों और अन्य लोगों का जमघट रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जिला पंचायत पूर्व सदस्य दलपत सिंह भी पहुंचे। डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी डा.एसएस मीणा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए। इन्हें इनके पैतृक गांव पपरेंदा ले आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed