{"_id":"77c3965d4c9035f4a28ddf0c7af4febd","slug":"getting-banda-railway-station-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा की सुरक्षा की हलचल बुंदेलखंड तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबामा की सुरक्षा की हलचल बुंदेलखंड तक
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आगमन की हलचल बुंदेलखंड तक है। अभूतपूर्व सरकारी सुरक्षा इंतजामों में दिल्ली या आगरा के लिए जाने वाली ट्रेनों पर खास नजर है। रेल सुरक्षा बलों ने ट्रेनों और यात्रियों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली आ रहे हैं। आगरा में ताजमहल देखने का भी कार्यक्रम है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर जबरदस्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। केंद्र के निर्देश पर हर उस ट्रेन की निगरानी शुरू हो गई है जो यहां से सीधे दिल्ली या आगरा जाती हैं।
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय बांदा से आगरा और दिल्ली जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति और चंबल एक्सप्रेस पर विशेष नजर है। दिल्ली का टिकट लेकर ट्रेनों में सवार होने वालों पर जीआरपी और आरपीएफ की निगाहें गड़ी हुई हैं। उनके सामान की तलाशी लेने के साथ ही दिल्ली जाने की वजह भी पूछी जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार से शुरू अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को भी इस काम में लगाया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी निभर्यचंद्र और सब इंस्पेक्टर रणंजय सिंह ने बताया कि यात्रियों के सामानों की जांच पड़ताल ट्रेनों और प्लेटफाम में की जा रही है।
संदिग्ध लोगों से ज्यादा पूछताछ हो रही है। थाना प्रभारियों का कहना है कि सघन चेकिंग में यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जा रही।