फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Get the work done in the agreed amount, do not send revised estimate

Banda News: स्वीकृत राशि में कार्य कराएं, रिवाइज एस्टीमेट न भेजें

Tue, 11 Feb 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Get the work done in the agreed amount, do not send revised estimate
बांदा। परियोजनाओं में जो धनराशि स्वीकृत है उसी में काम कराए। एस्टीमेट को रिवाइज न किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी जे रीभा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन के ट्रांजिट हास्टल के अवशेष कार्य तथा लिफ्ट लगाने एवं विद्युत कनेक्शन सहित मार्च 2025 तक प्रत्येक दशा में कार्य पूरे किए जाए। विद्युत विभाग के अधिकारी नरैनी में सब स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी लाकर पूरा कराएं। अमलीकौर एवं खटान पाइप पेयजल योजना के कार्य को मार्च, 2025 तक गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

गो संरक्षण केंद्र नवादा, अलोना के निर्माण कार्य को तेज गति से कराकर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता सेतु निगम, नलकूप के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को विधि विज्ञान प्रयोगशाला तथा क्योटरा तिराहे से कनवारा मार्ग के निर्माण कार्य तथा नई सड़कों के निर्माण कार्य को तेज गति से गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता को विकास खण्ड जसपुरा में केन नदी में कटान को रोकने के लिए कार्य कराए जाने तथा पंप कैनाल के निर्माण कार्य को तेजी से गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा। कृषि विश्व विद्यालय के टाइप-3 आवास, छावी तालाब के स्लोब निर्माण कार्य तथा डिगिंग के कार्य को पुनः ठीक प्रकार से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed