फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Get the complaints of Jal Jeevan Mission resolved on priority

Banda News: जल जीवन मिशन की शिकायतों का प्राथमिकता से कराएं समाधान

Fri, 05 Sep 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Get the complaints of Jal Jeevan Mission resolved on priority
फोटो05सीकेटीपी-12- परिचय-टैंक के निरीक्षण के दौरान निर्देशदेते जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह
चित्रकूट। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्यालय के डाक बंगला में सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे, जल जीवन मिशन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि शासन की मंशानुसार काम करें, किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। गांव से जल जीवन मिशन योजना में आ रही शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान कराएं।
विज्ञापन


शहर के डाक बंगले में गुरुवार रात को जल शक्ति मंत्री ने बैठक की। इसमें अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड शशि कांत प्रसाद ने बताया कि ओहन बांध में 88.21 प्रतिशत, गुंता में 91.56, रसिन में 93.44 व सबसे कम 59.61 प्रतिशत पानी भरा है। 17 में से 10 टैंकों में जलभराव है। साथ ही 24 बंधियों में भी पानी भरा है।
विज्ञापन

इससे किसानों को फसलों की सिंचाई में कोई समस्या नहीं होगी। बताया कि चिल्ली मल पंप व रसिन पंप नहर प्रणाली से नहर का संचालन हो रहा है। मंत्री ने सिलौटा पेयजल परियोजना के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार भारती ने कहा कि काम पूरा हो गया है। एक सप्ताह ट्रायल करने के बाद लोगों के लिए आपूर्ति शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता उस्मान अली, अधिशासी अभियंता शिवेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार पांडेय, राजेश कुमार, प्रेम नारायण गौतम, सुमित कुमार, सहायक अभियंता नितिन कुमार मौजूद रहे।
इनसेट
जल शक्ति मंत्री ने भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार सुबह भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। इसके बाद मानिकपुर क्षेत्र के कल्याणपुर में नवनिर्मित कुआं व तालाब का निरीक्षण किया। कहा कि तालाब में गंदगी नहीं होनी चाहिए। इसे लोग देखने भी आएंगे। साथ में बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा नेता आनंद सिंह पटेल, थाना प्रभारी मारकुंडी श्याम प्रताप पटेल मौजूद रहे।

इनसेट
कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की पीड़ा
गुरुवार रात आए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री से मिलने के लिए शुक्रवार सुबह से भाजपा कार्यकर्ता शहर के डाक बंगला पहुंचे। कई कार्यकर्ताओं ने संगठन में हो रही उनकी उपेक्षा पर दर्द बयां किया। इस पर मंत्री ने जिलाध्यक्ष से कहा कि संगठन को मजबूत बनाने का काम मिलकर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed