फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Get an inquiry done by the committee of administrator's tenure

प्रशासक कार्यकाल के कार्यों की समिति से कराएं जांच

Tue, 07 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Get an inquiry done by the committee of administrator's tenure
बांदा। प्रदेश के पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने निर्देश दिए कि प्रशासक कार्यकाल में जो कार्य मानकविहीन हुए हैं उनकी समिति से जांच कराई जाए। गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित करने में रुचि न लेने वाले पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में लापरवाही करने वाले सहायक विकास अधिकारियों पर कार्रवाई हो। 15वें वित्त आयोग राशि कम खर्च होने पर नाराजगी जताई। मंत्री चौधरी ने यह निर्देश मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित पंचायती राज विभाग के कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय अभी तक पूरे नहीं बने। 15 दिनों में काम पूरा कर उन्हें क्रियाशील करें। प्रभावी ढंग से खुले में शौच रोकना है। इसके अलावा पंचायत भवनों का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरे भवनों का जिला पंचायत राज अधिकारी खुद निरीक्षण कर प्रगति में तेजी लाएं। बांदा में 13, चित्रकूट में 11, हमीरपुर में दो और महोबा चार पंचायत भवन अधूरे हैं।
15वें वित्त आयोग की धनराशि मंडल में कम खर्च होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और इससे होने वाले कार्यों में तेजी लाने को कहा। पंचायत सहायकों की नियुक्ति पारदर्शिता से करने के निर्देश दिए। जिला पंचायतें आमदनी बढ़ाने के प्रयास करें।
प्रस्तावित सड़कों पर शीघ्र काम शुरू कराएं। पंचायत सचिव छुट्टा गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित करने में दिलचस्पी दिखाएं। बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने पंचायत सहायकों की नियुक्ति शीघ्र कराने को कहा।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रशासकीय कार्यकाल के समय कुछ ग्राम पंचायतों में कार्य मानकविहीन हुए हैं। साथ ही प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए। मंत्री ने उन्हें जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल ने पंचायती कार्यों की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय समेत चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed