फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gas cylinder subsidy case: angry consumers cylinder removed Bier

गैस सिलेंडर सब्सिडी मामला : नाराज उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकाली

Tue, 06 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 06 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder subsidy case: angry consumers cylinder removed Bier

रसोई गैस सिलेंडर के संकट से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रतीकात्मक पुतला फूंका। साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर शहर की गैस एजेंसियों की जांच की मांग की गई।

विज्ञापन


नए साल में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। रोजाना ठंड में सिलेंडर और बुकिंग के लिए बड़ी तादाद में एजेंसी और वितरण स्थल पर भीड़ एकत्र हो रही है। मंगलवार को उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी परिसर में कंधे पर गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक अर्थी उठा ली।
विज्ञापन


स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट तिराहे पर नारों के बीच अर्थी और पुतले को आग के हवाले किया। बुंदेलखंड लोकतांत्रिक सेना ने इस अवसर पर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि शहर की दोनों गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को गुमराह कर रही हैं। केंद्र सरकार के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्सिडी खाते के नाम पर नए वर्ष में दिसंबर की पर्चियां निरस्त करके पुन: पर्ची काटी जा रही हैं। उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर लगाने में पैसा और समय लगाना पड़ रहा है। कई मांगें की गईं।

ज्ञापन देने वालों में संगठन अध्यक्ष संजीव सिंह महासचिव प्रशांत समुद्रे सहित रवि कुशवाहा, संजय गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, रवि कुमार, रवींद्र नाथ, अरविंद शुक्ला, जावेद खां, प्रह्लाद, दीपक कुमार, अखिलेश सोनी आदि शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट केएस पांडेय ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

‘बैंक से खाता लिंक करा लें’
आराधना गैस एजेंसी संचालक रामेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि उपभोक्ताओं को कुछ गलत फहमियां हैं। जिन्होंने आधार कार्ड या बैंक खाते वाला फार्म जमा कर दिया है उनमें से कुछ फार्मों का बैंक से लिंक हो गया है। कुछ अभी शेष हैं। तभी अलग-अलग मूल्यों (सब्सिडी रहित या  सब्सिडी युक्त) की पर्चियां काटी जा रही हैं।


आधार कार्ड या खाता लिंक होने पर पर्ची 763 रुपये 50 पैसे की कटेगी। इनकी बुकिंग होते ही 568 रुपये एडवांस उनके खाते में आ जाएंगे। सिलेंडर लेने के बाद 323 रुपये सब्सिडी उनके खाते में जल्द ही आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed