फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gas cylinder burst due to fire, two shops also burnt

Banda News: आग लगने से फटा गैस सिलिंडर, दो दुकानें भी जलीं

Thu, 20 Apr 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder burst due to fire, two shops also burnt
बांदा। खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर में लीकेज होने से सब्जी की गुमटी में आग लग गई। आग से सिलिंडर में हुए विस्फोट से आग भयावह हो गई और बगल में स्थित कपड़े की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग से लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बबेरू रोड स्थित कालका चौराहा में रमेशचंद्र गुप्ता सब्जी की गुमटी किए है। गुमटी में ही परिवार भी रहता है। बुधवार को सुबह 11 बजे रमेश की पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग भयावह हो गई और सब्जी की पूरी गुमटी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सब्जी दुकानदार और उसकी पत्नी गुमटी से निकलकर सड़क पर आ गए। तभी तेज धमाके से गैस सिलिंडर फट गया। आग ने बगल में स्थित सेवादास राजपूत के कपड़े की दुकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जल गया। चौकी इंचार्ज कालू कुआं राधा कृष्ण और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोहल्लेवासियों ने भी आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed