फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gangoo dam extends six feet

गंगऊ बांध छह फीट चढ़ा

Fri, 07 Jul 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला बांदा
अमर उजाला बांदा Updated Fri, 07 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gangoo dam extends six feet
लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कवायद। - फोटो : अमर उजाला

दो दिन जमकर बरसे बादल बृहस्पतिवार को खामोश रहे। गंगऊ बांध के जलस्तर में छह फीट का इजाफा हुआ, लेकिन बरियारपुर तीन सेंटीमीटर घट गया। रनगवां का जलस्तर जहां का तहां थमा रहा। केन नदी भी तीन मीटर बढ़कर 96 मीटर पहुंचने के बाद अब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रही है।

विज्ञापन


दो दिनों में जमकर बारिश हुई। बुधवार को बांदा में रिकार्ड 131 मिलीमीटर पानी बरसा। उधर, तीन दिनों में 139 मिलीमीटर बारिश से बरियारपुर और गंगऊ बांध उफना गए। इनकी क्रस्टवाल लांघकर पानी की जलधारा केन नदी में गिरने लगी। नतीजतन में केन नदी का जलस्तर भी तीन  मीटर बढ़कर 96 मीटर हो गया। लेकिन बृहस्पतिवार को मानसून खामोश रहा। तीनों बांधों में कोई बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


बांदा में भी मात्र 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई। बरियारपुर के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की कमी आई और 607.6 से घटकर 607.3 फिट हो गया। डिस्चार्ज हो रहे पानी की मात्रा भी 1850 क्यूसिक से घटकर 660 क्यूसिक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगऊ बांध के जलस्तर में बीते 24 घंटे के दौरान छह फीट का इजाफा हुआ है। बुधवार को इसका पैमाना 728.1 फिट था। बृृहस्पतिवार को यह बढ़कर 734.1 फिट हो गया। पानी का डिस्चार्ज भी 750 क्यूसिक से बढ़कर 9340 क्यूसिक हो गया। हालांकि मध्य प्रदेश की घाटियों में फिलहाल बारिश थम जाने से बांधों का जलस्तर घटने की खबर है। उधर, जसपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक चंद्रावल नदी में आई बाढ़ से कई गांवों का सड़क संपर्क बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कटा रहा।

प्रभावित गांवों के लोगों को नाव से सुरक्षित क्षेत्रों में भेजा गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम गंगाराम गुप्ता, एसडीएम पैलानी, तहसीलदार, थानाध्यक्ष इत्यादि ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। राजस्व कर्मियों को बचाव कार्यों में तेजी लाने और सतर्कता बरतने के आदेश दिए। हालांकि अमारा गांव के लोगों का कहना था कि प्रशासन ने पर्याप्त नावों की व्यवस्था नहीं की है।

प्रशासन ने चालू किया बाढ़ कंट्रोल रूम
बांदा। बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने हरेक तहसील में बाढ़ कंट्रोल रूम खोल दिया है। अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता ने बताया कि बाढ़ संबंधी कोई भी सूचना या खबर एसडीएम, तहसीलदार या जिलाधिकारी कैंप कार्यालय अथवा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को दी जा सकती है। इनके फोन नंबर इस प्रकार हैं-

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम    05192-285260
डीएम कैंप कार्यालय          05192-220333
एसडीएम बांदा             9454415969
तहसीलदार बांदा             9454415977
एसडीएम बबेरू             9454415970
तहसीलदार बबेरू         9454415980
एसडीएम नरैनी             9454415971
तहसीलदार नरैनी         9454415989
एसडीएम अतर्रा             9454415975
तहसीलदार अतर्रा         9454415979
एसडीएम पैलानी         9454415987
तहसीलदार पैलानी         9454415973

80 फीसदी आर्द्रता और 30 डिग्री तापमान
बांदा (ब्यूरो)। चित्रकूटधाम मंडल में बारिश का सिलसिला थमने से उमस भरी गर्मी ने फिर जोर पकड़ना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को धूप व बादल के बीच मौसम में करीब 80 फीसदी आर्द्रता रही। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को यह 28 डिग्री दर्ज किया गया था। जुलाई के शुरुआती चार दिनों में करीब 100 मिलीमीटर बारिश हुई है। उधर, पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को चित्रकूट व बांदा में तेज और हमीरपुर व महोबा में हलकी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed